"*ध्यानार्थ: सभी यात्रीगण एवं आवास में निवासरत श्रद्धालु*
आदरणीय गुरुदेव श्री का चातुर्मास कोबा में प्रारंभ हो चुका है। इस पावन अवसर पर श्रद्धालुओं का आगमन निरंतर बढ़ रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु ई-रिक्शा सेवा प्रारंभ की गई है, जो निर्धारित समयानुसार उपलब्ध है:
⏰ सेवा समय:
प्रातः 4:30 से रात्रि 10:00 तक
(रात्रि सेवा अलग से आवास कार्यालय के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है)
🚗 सेवा विवरण:
*1.* प्रवचन समय (प्रातः 8:45 - 12:00 दोपहर) प्रवचन समाप्ति तक
मुख्य प्रवेश द्वार ↔️ प्रवचन पांडाल के मध्य निरंतर सेवा।
*2.* प्रातः 8:45 से दोपहर 12:00 बजे तक
पांडाल के पीछे कोटड़ी दिशा में स्थित यात्री आवासों तक ड्रॉप/पिकअप सुविधा।
*3* अन्य समय में
सेवा आवश्यकता और उपलब्धता अनुसार संचालित होगी।
*4* . बाहर से पधारने वाले श्रद्धालुओं हेतु
*आवास* कार्यालय में रजिस्ट्रेशन उपरांत आवंटित आवास तक ई-रिक्शा द्वारा पहुंचाने की सुविधा।
❗ महत्वपूर्ण सूचना:
ई-रिक्शा चालकगण आपकी सेवा हेतु सदैव तत्पर हैं। कृपया उन्हें सहयोग प्रदान करें।
यदि किसी चालक द्वारा असहयोग या अनुचित व्यवहार अनुभव हो, तो तुरंत सूचित करें:
📞 संपर्क: **
सभी सेवाएँ प्रवास समिति के दिशा-निर्देशों के अनुसार संचालित की जा रही हैं।